NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 4 - Chand se Thodi si Gappe
Chapter 4 - Chand se Thodi si Gappe Exercise प्रश्न-अभ्यास
कविता में 'आप पहने हुए हैं कुल आकाश' कहकर लड़की कहना चाहती है कि चाँद तारों से जड़ी हुई चादर ओढ़कर बैठा है।
'हमको बुद्धू ही निरा समझा है ! कहकर लड़की कहना चाहती है कि उसे पता है कि चाँद को कोई बीमारी है जो ठीक होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीमारी के कारण कभी वे घटते जाते हैं तो कभी बढ़ते-बढ़ते इतने बढ़ते है कि पूरे गोल हो जाते हैं।
कवि प्रस्तुत पंक्ति द्वारा यह कहना चाहते है कि उसे पता है कि चाँद को कोई बीमारी है जो ठीक होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीमारी के कारण कभी वे घटते जाते हैं तो कभी बढ़ते-बढ़ते इतने बढ़ते है कि पूरे गोल हो जाते हैं।
'गोल हैं खूब मगर
आप तिरछे नजर आते हैं जरा।'
अर्थात् चाँद की गोलाई थोड़ी तिरछी हैं यानि पूर्णिमा होने में एक या दो दिन बाकी है।
कवि की उपर्युक्त पंक्ति के आधार पर हम कह सकते है कि कवि ने चाँद से गप्पें अष्टमी के दिन लगाई होंगी।
1. गो - ल
2. ति - र - छे
3. बि - ल - कु - ल
Chapter 4 - Chand se Thodi si Gappe Exercise भाषा की बात
विशेषण |
प्रत्यय |
एक और संज्ञा शब्द |
गुलाबी |
ई |
गुलाबी साड़ी |
मखमली |
ई |
मखमली कालीन |
कीमती |
ई |
कीमती वस्त्र |
ठंडी |
ई |
ठंडी बर्फ़ |
जंगली |
ई |
जंगली जानवर |
कश्मीरी |
ई |
कश्मीरी पोशाक |
1. मेल-जोल - हमें सबसे मेल-जोल बनाए रखना चाहिए।
2. अच्छा-बुरा - बच्चों को अपने अच्छे-बुरे का ज्ञान नहीं होता।
3. आज-कल - आज-कल महँगाई बढ़ गई है।
4. सुख-दुःख - सुख-दुःख जीवन के दो पहलू है।
1 वर -
(क) लता के लिए एक सुयोग्य वर (दूल्हा) की तलाश है।
(ख) भगवान वरूण ने लकड़हारे को तीन वर(वरदान) माँगने के लिए कहा।
2 अर्थ -
(क) अर्थ (धन) प्राप्ति के लिए मेहनत करना जरूरी होता है।
(ख) काव्य पंकितयों का अर्थ(मतलब) स्पष्ट कीजिए।
3 कनक -
(क) इस वर्ष कनक (गेहूँ) की खेती अच्छी हुई है।
(ख) इस वर्ष सीमा ने कनक (सोने) के कंगन बनवाए।
जोकि - नीम का तेल जोकि गंध व स्वाद में कड़वा होता है प्रथम श्रेणी की कीटाणुनाशक होता है। यह एक लड़के की कहानी है जिसका नाम मोहन है जोकि दिल्ली में आया था ! |
चूँकि - चूँकि प्रश्न कठिन थे इसलिए में उत्तर नहीं लिख पाया। चूँकि आज तेज बारिश थी इसलिए में आज स्कूल नहीं जा सका। |
हालाँकि - हालाँकि आज बारिश तेज है फिर भी मुझे काम पर जाना ही होगा। हालाँकि मुझे तुम्हारा उत्तर पता है फिर भी मैं तुमसे सुनना चाहता हूँ। |
गप्प - बिना काम की बात।
गप-शप - इधर -उधर की बातचीत।
गप्पबाज़ी - कुछ झूठी, कुछ सच्ची बात।
Kindly Sign up for a personalised experience
- Ask Study Doubts
- Sample Papers
- Past Year Papers
- Textbook Solutions
Sign Up
Verify mobile number
Enter the OTP sent to your number
Change